फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से 101 गांवों को मिलने लगेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जल जीवन मिशन के तहत कबरई ब्लाक एवं जैतपुर ब्लाक के 101 गांव को शीघ्र ही शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दूर करने के जैतपुर ब्लॉक एवं कबरई ब्लाक के श्रीनगर क्षेत्र के लिए धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना शुरू की गई। जिसकी लागत 249 करोड़ रुपये है। इस योजना से दोनों विकास खंडों के 101 गांव को शुद्ध पानी मुहैया कराया जाएगा। इसका कार्य हैदराबाद की एसएमसी एसपीएल ज्वाइंट वेंचर कंपनी को दिया गया है। इन गांवों के लिए उर्मिल बांध एवं जैतपुर की बेला सागर तालाब से पानी लिया जाएगा। पेयजल सप्लाई के लिए 29 ओवरहेड टैंक एवं नौ सीडब्ल्यूआर बनाए जा रहे हैं। साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत 750 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नवंबर 2022 से 101 गांव के बाशिंदों को नल से पानी मिलने लगेगा। कंपनी के इंजीनियर सुनील कुमार पांडे का कहना है कि यह योजना पेयजल के लिए वरदान साबित होगी। अभी तक 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें