बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला घुसियानापुरा निवासी छिमाधर यादव मकान में सो रहा था। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर आ गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही लखनलाल कुशवाहा के मकान को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर नगदी व जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह परिजनों की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)