फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उद्योग लगाने के लिए 10 युवाओं को मिला 41 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने किया स्वेदशी मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो 16 एमएएचपी 22 परिचय-सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक देतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उद्योग विभाग की ओर से डाकबंगला मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला महोबा ट्रेड फेयर में लगाए गए स्टॉलों का बृहस्पतिवार को डीएम गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम युवा योजना के 10 लाभार्थियों को करीब 41 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए। ऋण की चेक पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

डीएम ने स्वदेशी मेले में लगाए गए पान के प्रोडक्ट, ओडीओपी प्रोडक्ट, हैंडलूम से संबंधित दुकान, माटीकला, खाद्य उत्पाद, बांस की बनी डलिया व खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों के स्टालों को देखा। उन्होंने स्थानीय उत्पादकों से उनके उत्पादन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त कर हासिल की। साथ ही उत्पादकों को अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने के संबंध में दिशानिर्देश दिए। जनपद के चुने हुए उत्पादों को एक स्थल पर प्रदर्शित करने के लिए स्थल का चयन करते हुए इसके संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने उद्योग विभाग की सीएम युवा योजना के 10 लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित कीं। मेले के मंच से संचालित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, सहायक महाप्रबंधक उद्योग दीपक कुमार, सीताराम, केशव कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव, खादी ग्रामोद्योग विभाग के हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें