फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत 10 घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद छतरपुर के चंदवारा निवासी भागवत (35) शुक्रवार की देर शाम बाइक से बेटे अमित (06) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना श्रीनगर के कैमाहा निवासी विवेक (24) बाइक से छोटे भाई विकास (22) के साथ घर जा रहा था। हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रिवई निवासी प्रीतम, भटेवराखुर्द निवासी रामकली, भटीपुरा निवासी जाहर, सतारी निवासी धनीराम, करहराकलां निवासी भागीरथ व कनेरा निवासी दुर्गादेवी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रीतम और जाहर की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें