फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी रामनारायण (28) मंगलवार की सुबह बाइक से बाजार जा रहा था। तभी अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं कस्बा कबरई निवासी अनंत (14) मोपेड समेत गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। इसी तरह रतौली निवासी देवांश, नगाराडांग निवासी खेमराज, रैपुराकलां निवासी केसर, लवकुशनगर निवासी फूलारानी, बेलगांव निवासी जयराम, डकोर निवासी सुधीर, मझलवारा निवासी मोहित व राजावार्ड निवासी अंशिका अन्य सड़क हादसे में घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अनंत, फूलारानी व खेमराज की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें