फरेंदा। निरालानगर में स्थित एनजीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को एक स्थानीय मैरेज हाल में किया गया। जिसमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। नन्हे-मुन्हे बच्चों के नृत्य को देख लोगों ने खूब तालियां बजाई।
कार्यक्रम की शुरूआत में खुशी, गरिमा, प्रीती, अनुराधा व साथियों की सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत मधु, सावित्री, पूजा, गुंजा व क्लैप योर हैंड्स नृत्य अर्पिता, संतोषी, सवा, आराध्या, अमित, प्रशांत, अंकुर के मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। चंदा कन्नौजिया ने मेरे आंसुओं से गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। नाटक परीक्षा टाइम छात्र शनि देव, आशीष, शिवशंकर, रवि शर्मा, समर सागर, विक्रम ने प्रस्तुत किया। हनी बनी गीत पर डांस रामअशीष, अंशिका, आर्यन, सलोनी, दीपक, अंकित ने प्रस्तुत किया। मोनिका पांडेय ने काला चश्मा, मधुबन डांस खुशी, गरिमा, प्रीती, अंतिका ग्रुप ने, गरिमा व खुशी ग्रुप ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिदेव, पूजा, गुंजा, प्रदीप, अनुराधा, समर के जय हो गीत पर डांस देख लोगों ने खूब तालियां बजाई। रोहन जायसवाल की प्रस्तुती शिव तांडव को खूब सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बीडी चौबे ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। शिक्षा के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को शिक्षा जरूरी है। प्रबंधक डॉ मनीष चौबे ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के जागरूक नागरिक बनेंगे। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना जरूरी है। संचालन केशव सिंह ने किया। इस दौरान सरोज नारायण मिश्र, सौम्या चौबे, अंकिता श्रीवास्तव, शाहिना खातून, सुनीता चौबे, परवीन बानो, सुरेश यादव, अरुण पांडेय, परमात्मा सिंह, अष्टभुजा वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, सूरज पांडेय आदि लोग रहे।