फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल पुलिस क्रिकेट : गोंडा और कुशीनगर ने जीता मैच

Thu, 28 Nov 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में बुधवार को जोन स्तरीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के दूसरे दिन मुकाबलों का दौर जारी रहा। इसमें गोंडा और कुशीनगर की टीमों ने विपक्षियों को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में पहला मैच गोरखपुर और गोंडा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने जल्दी-जल्दी चार विकेट गवां दिया। एक समय ऐसा माहौल बना कि टीम हार के करीब है, लेकिन बाद में खिलाड़ियों ने संभलकर खेलना शुरू किया। टीम ने अंतिम ओवर में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल की। गोंडा के उत्कर्ष को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इन्होंने हैट्रिक विकेट के साथ आठ रन देकर चार विकेट लिए। इनकी गेंदबाजी का सामना गोरखपुर का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुशीनगर और बस्ती के बीच खेला गया। कुशीनगर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम बड़े स्कोर के कारण दबाव में दिखी। पांचवें ओवर के बाद जो विकेट गिरने का क्रम शुरू हुआ वह 10वें ओवर तक चलता रहा। पूरी टीम सिर्फ 90 रन के स्कोर पर पैविलियन लौट गई। हो गई और कुशीनगर की टीम ने 49 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच कुशीनगर के सुमित सिंह हुए जिन्होंने आखिरी ओवरों में 23 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों को चकमा देते हुए चार ओवरों में 18 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें