बेवजह घूमने पर युवाओं को पीटा
मिठौरा(महराजगंज)। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा चौराहे पर बृृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे के बाद बेवजह घूमने पर पर थाना प्रभारी निचलौल बिहागड सिंह ने युवाओं को पीटा। पुलिस की गाड़ी देखते ही चौराहे पर भीड़ लगाकर बात कर रहे लोगों मे अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर खुली दुकानों को बंद कराया। उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद्य सामग्री को न बेचें।