फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: इस वजह से टालनी पड़ी दूल्हे को शादी, जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 26 Mar 2020 02:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के असर से शादी विवाह भी नहीं हो पा रहे हैं। भारत और नेपाल की सोनौली सीमा से दो दूल्हों को बिना शादी किए ही बैरंग लौटा दिया गया। यह दोनों दूल्हे अपनी बरात लेकर नेपाल जाना चाह रहे थे, लेकिन नेपाल सरकार ने किसी भी नागरिक के प्रवेश पर रोक लगा दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में इन्हें शादी करने का भी मौका नहीं मिला। मिठौरा के रहने वाले महबूब आलम की शादी शबनम खातून से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पडारी चौराहा पर होनी थी। वहीं रफीक अहमद निवासी रामचौरा कैंपियरगंज जिसकी शादी भैरहवा गल्ला मंडी होनी थी। इन दोनों की बरात नेपाल जा रह थी, लेकिन नेपाली प्रशासन ने  नेपाल जाने से रोक दिया।

नेपाल में दो कोरोना संक्रमित मिले
स्वास्थ्य मंत्री भानु भक्त ढ़काल ने बताया कि कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। काठमांडू में टेकु स्थित शुक्र राज ट्रापिकल अस्पताल में एक युवक की इलाज चल रहा है। यह छात्र चीन से नेपाल आया था। दूसरी संक्रमित एक युवती है। वह फ्रांस से कुवैत होते हुए नेपाल आई थी। रविवार को उसकी फिर जांच हुई तो उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


दो लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव महदेवा में एक सप्ताह पहले सऊदी अरब से आए दो युवकों की जांच हुई जिसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले। दोनों अरब के शहर जीगे और इंतजाज अहमद दुबई में रहते थे। डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जांच में सब कुछ सामान्य मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें