फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज परिसर में विकसित भारत 2047 पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में ''विकसित भारत 2047'' पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सरकार के नीति निर्धारण, आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचा शहरी विकास, सामाजिक आर्थिक प्रगति सतत हरित क्रांति का विकास नवाचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की राजनीति शास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर सरिता सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक करना है ताकि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के 100वें वर्ष (2047) तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य अशोक भारतीय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी आवाज और विचारों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशवंत राव ने किया। इस दौरान डॉ. दिनेश पटेल, कमलेश प्रजापति, डॉ. सतीश कुमार, श्रीदयाल वर्मा, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें