फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता ने मोबाइल नहीं खरीदा तो नाराज बेटे ने दी जान, घर में मचा कोहराम

Tue, 28 Mar 2023 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

मृत युवक शिवसागर के पिता शत्रुघ्न के पास बहुत कम भूमि है। इससे परिवार चलाना मुश्किल है। ऐसे में शत्रुघ्न दिल्ली में रहकर वाहन चलाते हैं। परिवार के हर सदस्यों की ख्वाहिश पूरी करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने पिता से नाराज होकर फंदे से लटककर जान दे दी। उसने पिता से मोबाइल खरीदने के लिए कहा तो वह खरीद नहीं सके। इसी बात पर बेटे ने नाराज होकर यह कदम उठा लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मिश्रवलिया निवासी शत्रुघ्न गुप्ता का पुत्र शिवसागर (20) ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शिवसागर बीते कई दिनों से पिता से मोबाइल खरीदने के लिए कह रहा था। लेकिन आर्थिक हालात कमजोर होने के चलते उसकी मांग पूरी न हो सकी। शिवसागर नाराज होकर उसने घर के अंदर छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। शिवसागर छोटे भाई कपिल और बहन सुमित्रा से बड़ा था।

शिवसागर की मौत के बाद मां इंद्रावती और पिता शत्रुघ्न छोटे भाई तथा बहन की रो रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वाहन चलाकर परिवार का पेट भरते हैं शत्रुघ्न
मृत युवक शिवसागर के पिता शत्रुघ्न के पास बहुत कम भूमि है। इससे परिवार चलाना मुश्किल है। ऐसे में शत्रुघ्न दिल्ली में रहकर वाहन चलाते हैं। परिवार के हर सदस्यों की ख्वाहिश पूरी करने का प्रयास करते हैं। शिवसागर की मांग को भी पूरी करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटा इतना जल्दी मौत को गले लगा लेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें