पनियरा। वन प्रभाग गोरखपुर के दौलतपुर जंगल एनएच 328 पनियरा-परतावल मार्ग के पास सोमवार सुबह छह बजे हिरन सड़क से खेत में पहुंचा तो कुत्तों ने हमला कर कुत्तों ने मार डाला। इस दौरान सड़क पर टहल रहे ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी। तीन घंटा बीत जाने के बाद मौके पर जंगल दौलतपुर वन दरोगा अजीत पति त्रिपाठी वन कर्मियों के साथ पहुंचे और मृत हिरन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटे गए।
लोगों ने बताया कि लगभग छह माह का मादा हिरन जंगल से भटककर सड़क की ओर आया तभी कुत्तों ने हमला कर मार डाला। बांकी रेंज पनियरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदंबा पाठक ने बताया कि हिरन का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफनाया गया। हिरन का वजन 40 किलो था। संवाद
निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के गोपाला गांव के योगेंंद्र प्रसाद सोमवार को गांव में नाली निर्माण की खराब गुणवत्ता की शिकायत जिलाधिकारी से की। योगेंद्र ने बताया कि गांव में सेम ईंट से नाली बनाई जा रही है। मसाला भी मानक के अनुसार नहीं है। मामले की जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। संवाद
वाहन की चपेट से किसान की मौत
फरेंदा। कस्बे से रविवार देर रात गाजर बेच कर वापस घर जा रहे किसान की फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा निवासी रामराज (65) रोज फरेंदा बाजार में गाजर बेचने आते थे। वह रोज की भांति गाजर बेच कर रविवार रात में घर लौट रहे थे। दक्षिणी बाईपास के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा हटवाने की मांग
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सीएचसी बनकटी में तैनात स्टाफ नर्स ने समाजसेवी अरविंद दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इससे नाराज लोगों ने पूर्व विधायक विनोद तिवारी के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित ने आरोप को गलत बताते हुए मुकदमा न हटने की दशा में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक विनोद तिवारी, समाजसेवी अरविंद दुबे, विनीत मणि, गौरीशंकर चौबे, दिलीप तिवारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कमियों व स्टाफ नर्स द्वारा मरीजों से रकम लेने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इस पर स्टाफ नर्स ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि अस्पताल में कमियों व धनउगाही में अधीक्षक की भागीदारी हैं। इस दौरान संजीव पाठक, नरेंद्र त्रिपाठी, संजय यादव, विनय राय, बृजबिहारी व संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।