फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आत्मरक्षा शिविर में युवाओं ने सीखे सुरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राम मनोहर लोहिया पार्क में सोमवार को आत्मरक्षा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दर्जनों छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा एक आवश्यक जीवन कौशल बन है। आत्मरक्षा केवल किसी आक्रमण से बचने का तरीका नहीं बल्कि आत्मविश्वास, साहस और शारीरिक मजबूती का प्रतीक है। सहायक प्रशिक्षक स्नेह प्रियदर्शी ने प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में आत्मरक्षा करने के तरीके भी बताए। उन्होंने समझाया कि यदि कोई व्यक्ति विपरीत स्थिति में फंस जाए, तो सबसे पहले उसे घबराना नहीं चाहिए बल्कि शांत रहकर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। शिविर में भाग लेने वाली छात्रा अंजलि ने कहा कि अब वह आत्मरक्षा की कुछ तकनीकों को आत्मसात कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें