फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में हादसे में जिले के युवक की मौत

Fri, 27 Oct 2017 12:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सऊदी अरब में हादसे में जिले के युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रोजगार की तलाश में दो साल पहले सऊदी गए जिले के एक युवक की वहां वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही युवक की मौत की सूचना घर पर आई, परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। घर वाले रोने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
अशोक नगर मुहल्ले का रहने वाला जुगल मद्वेशिया(25) पुत्र रामप्रीत काम करने दो साल पहले सऊदी गया। जुगन के भाई धर्मेंद्र, राजू, कैलाश और नन्हे के साथ वह रहता था। शाम को जुगल सब्जी लेने बाजार गया, सब्जी लेकर वापस लौट रहा था कि एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर पर सूचना आते ही उसकी माता बुद्धा देवी का बेटे को खोने के गम बेहोश हो जा रही थी। जुगुल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मिलनसार और सरल स्वभाव का था।
विज्ञापन
       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें