फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Mon, 19 Jun 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपाल नूतन के समीप लक्ष्मीपुर देउरवा संपर्क मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने उस पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर वार्ड नंबर 3 निवासी अरुण 18 अपने मौसा मोतीलाल निवासी महदेइयां भिटौली के वहां आया था। बीते रविवार को महदेइया में उसके मौसी की बेटी की शादी थी। आज सभी लोग बहुरवत लेकर पनियरा थाना क्षेत्र जा रहे थे।
बांसपार नूतन गांव के पास अरुण बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नीतीश व अमित निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें