महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के छोटका भरवलिया के समीप ईट भट्ठे के पास शनिवार टेंपो व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मिथिलेश खरवार निवासी गडौरा बाजार थाना ठूठीबारी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीर ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल भेज दिया गया। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद