फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बनाएं मजबूत

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बनाएं मजबूत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तत्परता से इस दिशा में जुट जाएं व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य करें।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जन-जन को कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में सभी कार्यकर्ता सक्रिय पहल करने का कार्य करें। संचालन संतोष राजभर ने किया। इस दाैरान प्रमुख महासचिव मनोज कुमार वरूण, हरिश्चंद्र राजभर, जगदेव राजभर, राहुल राजभर, दयाराम राजभर, मनीष, रामचंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें