फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र की हरदी डाली गांव की दक्षिण टोला के पास 26 जुलाई को देर शाम की शाम में भैंस-बाइक की टक्कर से बाइक चालक युवक की शुक्रवार की देर रात में गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते 26 जुलाई की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे इंडो-नेपाल सडक के हरदीडाली गांव के दक्षिण टोला के पास भैसा और बाइक की टक्कर में भैसा की मौत हो गई थी। वहीं बाइक चला रहा नौतनवा निवासी सद्दाम (19 वर्ष) और बाइक सवार एलिशा गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने डायल 112 सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी रतनपुर लेकर गई। जहां सद्दाम की हालत को गंभीर जानकर युवक को नेपाल के भैरहवां मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां भी हालत में सुधार न होता देख परिजन सद्दाम को गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान सद्दाम की शुक्रवार की रात में मौत हो गई। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें