निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग पर मामूली बात को लेकर कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिस दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक घर लौटते वक्त कुछ युवकों में मामूली बात को लेकर झुलनीपुर नहर स्थित टिकुलहिया गांव के सामने मारपीट शुरू हो गई। जिस दौरान टिकुलहिया गांव निवासी अमरेश (27) घायल हो गए। मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
कीटनाशक पीने से किशोरी की हालत गंभीर
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी मंगलवार को मामूली बात को लेकर कीटनाशक पी ली। उसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। किशोरी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अंग्रेस सिंह ने कहा की परिजनों से जानकारी मिली की किशोरी मामूली बात से नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक पी लिया था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। संवाद