महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया निवासी दुष्कर्म आरोपी नदीम के घर पर मंगलवार को पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई करते हुए डुग्गी मुनादी करवाई। गांव के लोगों के सामने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नदीम के खिलाफ आंबेडकर नगर जिले के टांडा कोतवाली में केस दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को उसके घर पर नोटिस चस्पा कर डुग्गी मुनादी कराया गया। संवाद