सिदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया शिकारपुर रोड पर बडहरामीर शिवमंदिर गेट के सामने सोमवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बडहरामीर निवासी मोहन मिश्र पुत्र छेदी मिश्र कंचनपुर चौराहे से बाजार कर पैदल अपने घर जा रहा था। अभी वह शिव मंदिर गेट के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर से ठोकर मार दी और वह वहीं गिर गए और सर फट गया। लोगों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुचाया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार घायल को जिला अस्पताल पहुंचवा दिया गया है।