फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में महिला की मौत मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मठिया निवासी चन्देश्वर प्रजापति 21 अप्रैल को अपनी पत्नी पुनीता देवी और दो वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ बाइक से घुघली कस्बे से घर लौट रहे थे। जब वह मंगलपुर पटखौली रेलवे ढाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुनीता देवी सड़क पर गिर गईं और वाहन उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में चन्देश्वर अपनी पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही पुनीता देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें