कोल्हुई। मैनहवा चौराहे पर 15 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बृहस्पतिवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बगहवा गांव निवासी श्रीराम 15 अक्तूबर को मैनहवा चौराहे पर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक चले उपचार के बाद बृहस्पतिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई अभय नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।