फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैसा देने के बहाने बुलाकर कार से कुचलने की कोशिश, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड 14 निवासी कमलेश गिरी ने सोनौली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लगाया है कि शुक्रवार की रात बकाया 67 हजार रुपये देने के बहाने उसे बुलाकर कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, वार्ड 14 निवासी अजमत अली, बूढ़े और मोमिना खातून ने उन्हें पहले पिपरहिया चौराहा, श्यामकाट पुल के नीचे जसवल रोड और फिर भगवानपुर बुलाया। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मोमिना खातून को फोन कर बकाया राशि के संबंध में बात की, जिस पर कथित रूप से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद पहले से घात लगाए कार में बैठे आरोपियों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कार से फरार हो गए। कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें