फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तालाब में डूब रहे मासूम को बचाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवां क्षेत्र के ग्राम सीहाभार गांव में हुआ हादसा, नहा रहे दो बच्चों में डूबने लगा था एक
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य थे जगदीश गौतम
ठूठीबारी। सीहाभार ताल में डूब रहे मासूम को बचाने गए युवक ने उसे तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि मासूम समर चौहान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सीहाभार गांव के पश्चिम कचरीअहवां जाने वाले मार्ग पुल के समीप ढेलहवा ताल में बुधवार की दोपहर सीहाभार गांव के समर चौहान (8) और रितेश चौहान (7) नहा रहे थे। इसी दौरान समर चौहान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथी रीतेश चौहान शोर मचाने लगा। इसी दौरान शौच करने गए जगदीश गौतम (40) व गांव के ही नाटे दोनों आवाज सुनकर पानी में डूब रहे मासूम को बचाने पहुंचे।
विज्ञापन

जगदीश गौतम पानी में घुसे और किसी तरह समर चौहान को पकड़कर बाहर कर दिया लेकिन इसी बीच वह पानी के बहाव में गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जगदीश का शव उतराते हुए किनारे लगा। तब ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। वहीं पानी में डूब रहे मासूम समर चौहान को परिजन इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि जगदीश गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कैसे होगी बच्चों की परवरिश
मासूम को बचाने के दौरान डूबने से सीहाभार गांव निवासी जगदीश गौतम की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जगदीश गौतम की शादी ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवां निवासी बाबूलाल गौतम की छोटी बहन उर्मिला से हुआ था। इनके दो लड़के राजकुमार (18), शिवा (16) और एक लड़की अंशिका (15) है। जगदीश गौतम पर ही परिवार के आजीविका की जिम्मेदारी थी। वह परिवार में अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पति की मौत के बाद से उर्मिला रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। अन्य परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें