फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 15 Sep 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 24 मालवीय नगर वार्ड में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका युवक का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 24 मालवीय नगर निवासी राहुल कौशल (25) मानसिक रूप से विछिप्त था। रविवार को उसके भाई और पिता किसी कार्य से नेपाल के भैरहवा गए थे। घर पर वह और उसकी भाभी थी। वह घर के दूसरे तल पर कमरे में था। उसकी भाभी किसी कार्य से कमरे में गई तो देखा राहुल का शव फंदे से लटकता हुआ था। शव देखकर वह रोने लगी तो आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें