- ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कड़जा गांव का निवासी
ठूठीबारी। कुवैत कमाने गए कड़जा गांव के राम बेलास गुप्ता (33) की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। परिजन को जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
राम बेलास डेढ़ साल पहले कुवैत में काम करने के लिए गए था। वह घर आने की तैयारी में था। शुक्रवार को फ्लाइट से घर आना था। इससे पहले राम बेलास गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे उनकी मौत होने की सूचना परिजन को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। युवक का 15 साल का बेटा किशन व पांच साल की बेटी आराध्या है। पति की मौत से पत्नी सुमन गुप्ता समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पटीदार फूल बदन गुप्ता ने बताया कि कुवैत से राम बेलास का शव भारत लाने के लिए संबंधित लोगों से संपर्क किया जा रहा है।