फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के शिव मंदिर के सटे पोखर में शनिवार सुबह स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान परतावल कस्बा निवासी संतोष साहनी (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोष साहनी दो साथियों के साथ शिव मंदिर स्थित पोखरे में स्नान करने गया था। लोगों ने बताया कि संतोष और उसके साथी मंदिर की छत से पानी में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान संतोष गहरे पानी में डूब गया। उसके साथी बाहर निकले तो देखा संतोष नहीं है। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन समेत अन्य लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोग पानी में संतोष की तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। आननफानन में उसे सीएचसी परतावल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें