ठूठीबारी। नौतनवां ठूूूूठीबारी मार्ग पर राजाबारी में पैदल जा रहा युवक तेज रफ्तार ट्रक के चपेट आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी निवासी शिवजीत (25) राजाबारी स्थित ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर जा रहा था। ठूठीबारी की तरफ से नौतनवा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट आ गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद