फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किराना गोदाम में आग, लाखों के सामान राख

Tue, 14 Jan 2025 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। उपनगर के ब्लॉक गेट के पास किराना के गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक गेट के पास ओमप्रकाश मद्धेशिया के किराना गोदाम है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट एवं धुआं देख गोदाम के बगल में मौजूद पड़ोसियों ने इसकी सूचना ओमप्रकाश को दी। लोगों की सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस और अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किराना व्यवसायी ओमप्रकाश ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख का सामान जला है। आग लगने की वजह नहीं पता चल पा रहा है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, अज्ञात कारणों से गोदाम के द्वितीय तल में आग लगी है। गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें