फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 01 Feb 2025 04:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। घुघुली थाना क्षेत्र के बारीगांव में शुक्रवार की देर रात खाना खाकर बाहर टहलने के लिए निकले एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी परतावल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी राजेश यादव 28 शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकल रहा था कि अचानक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अमित कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
युवक बाहर रहकर सेटरिंग का कार्य करता था। परिवार में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, घटना घुघली थाना क्षेत्र में हुई है। अस्पताल से मिले मेमो की जानकारी घुघली पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम घुघली पुलिस करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें