फरेंदा। कस्बे के उत्तरी बाईपास पर कार की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कर्रवाई किया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के झामट निवासी राज मंगल चौरसिया 40 को उत्तरी बाइपास पर सोमवार की रात करीब आठ बजे कार ने चपेट में आ गए। कार नौतनवा की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। राज मंगल चौरसिया फरेंदा से घर जा रहे थे इस दौरान कार की चपेट में आ गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधि कार्रवाई कर रही है। घटना के मामले में उप निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।