फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरे में डूबने युवक की से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोखरे में डूबने युवक की से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
धानी-बृजमनगंज मार्ग के बंगला चौराहे पर शव को हाइवे के बीच रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नौसागर गांव के पास पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। शनिवार की शाम को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए धानी-बृजमनगंज मार्ग को जाम कर दिया। जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर गांव के छोटका मंदूरवा टोला निवासी हीरा प्रसाद 28 शुक्रवार को दिन में अस्पताल के पास पोखरे के पास किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। पैर फिसलने के कारण तालाब में गिर गए। जिसको आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर युवक को पोखरे से निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो ग्रामीण उग्र होकर बंगला चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर युवक की मौत की जांच की मांग करने लगे। सूचना पाकर सीओ अनुज कुमार सिंह व तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर परिजनों को मनाने में जुटे रहे। सीओ द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद गांव के लोग माने। करीब साढ़े तीन घंटे तक मार्ग को ग्रामीणों ने जाम रखा। सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें