शनिवार की शाम से गायब था युवक, परिजनों में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गनेशपुर स्थित पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आनंदनगर के वार्ड नंबर छह गनेशपुर के कोहार टोला निवासी दिलभरन (32) शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद घर से गायब थे। परिजन रात में उनकी तलाश कि लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिसकी सूचना पुलिस को दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की काफी खोजबीन की। आशंका के आधार पर घर के समीप पोखरी में रविवार को खोजबीन की गई तो युवक का शव मिला। युवक के शव को देखते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके तीन बच्चे हैं। वह राजगीर मिस्त्री का काम करके परिवार को भरण पोषण करते थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।