फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से आरोग्य मेले से मरीजों का मोह भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औपचारिकता बनकर रह गया आरोग्य मेला, कहीं फार्मासिस्ट इलाज करते तो कहीं डॉक्टर नहीं पहुंचते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से आरोग्य मेले से मरीजों का मोह भंग हो रहा है। कहीं पर पांच तो कहीं तीन मरीज ही आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों के समय से न पहुंचने व जरूरी जांच न होने से मरीज आरोग्य मेले से दूरी बना रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सिर्फ दिखावा ही साबित हो रहा है। रविवार को परतावल ब्लाॅक के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में लोगों की अरुचि नजर आई। श्यामदेउरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर बैठकर मरीजों का इंतजार कर रहे थे। 10:30 बजे तक महज 5 मरीज ही पहुंचे थे। यही हाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी का भी था। हरपुर तिवारी में आयुष फार्मासिस्ट अतुलेंद्र द्विवेदी मरीजों का इलाज कर रहे थे। 11 बजे तक मात्र 3 मरीज ही आए थे। स्टाफ नर्स रिशु नायक कुछ देर बाद पहुंची। 11:02 बजे तक आयुष फार्मासिस्ट ने तीन मरीजों का इलाज किया गया। जमुनिया से आए 70 वर्षीय रामसेवक को सर्दी बुखार हुआ था, जिन्हें दवा दी गई। लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी 40 वर्षीय खुशबुद्दीन व सियरहीभार निवासी 72 वर्षीय हबीब खान के अलावा 11 बजे तक कोई मरीज नहीं आए थे। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां, समय 10:30 बजे डाॅ. सुनील कुमार शर्मा ग्राम सभा महम्मदा से आई मरीज नीलम 35 का इलाज कर रहे थे। सर्दी, जुकाम बुखार से नीलम पिछले चार दिनों से परेशान थी। बाहर बुजुर्ग मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। 10:30 बजे तक 5 मरीज इलाज करा चुके थे। प्रयोगशाला सहायक सुशील कुमार यादव मौजूद थे। फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी दवा वितरित कर रहे थे। पिपरपाती निवासी किशन 8 वर्ष को कान बहने की समस्या थी। करनौती निवासी 60 वर्षीय राम अवतार को हाई ब्लड प्रेसर की समस्या थी जिनकी जांचकर दवा दी गई। बड़हरा निवासी खरभान सूगर की जांच कराने आए थे।
विज्ञापन

-

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। चिकित्सक को हर हाल में उपस्थित रहना है। अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

डाॅ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें