फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ रीगौली बांध के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बेलसड़ रिगौली बांध के पास धानी चौकी इंचार्ज अमित सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बृहस्पतिवार शाम को वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान चौका गांव की तरफ से एक संदिग्ध युवक आते हुए देखा गया। पुलिस को देख युवक घबराने लगा। युवक शनि निषाद (20) निवासी धानी बाजार को रोककर पुलिस ने तालाशी ली तो कमर से पैंट में रखा बड़ा चाकू बरामद हुआ। चाकू के संबंध में पूछताछ करने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने चाकू को कब्जे में लेते हुए युवक को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि चाकू को जब्त करते हुए युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।