कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करैला अजगरहा के एक युवक को गैस सिलिंडर को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और नाली से गैस बनाने की विधि बताना महंगा पड़ गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करैला अजगरहा निवासी अरशद शेख रब्बानी ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार रात गैस सिलिंडर को लेकर भड़काऊ पोस्ट जारी किया था। इसे लेकर कुछ लोग आक्रोशित हो गए थे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने युवक की पहचान करके अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।