फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया 

Sun, 25 Feb 2018 12:44 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
प्रदशऱ्न - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। बैंक घोटाले के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही जिला प्रशासन को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी के प्रांतीय महासचिव राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर बैंकों में हो रहे घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आम आदमी बैंकों से ऋण लेने के लिए दौड़ते-दौड़ते थक जाता है। वहीं नीरव मोदी सहित कई लोग हजारों करोड़ लेकर देश से फरार हो गए हैं। सरकार दिखावा के लिए सीबीआई का सहारा ले रही है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में संजय सिंह पटेल, निर्मला गुप्ता, करमा देवी, सुराती देवी, पूर्णमासी, शत्रुधन, नीलम देवी, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें