फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान में घुसकर रुपये चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर स्थित एक पंपसेट की दुकान में घुसकर छह हजार रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। दुकानदार ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसडीला उर्फ अमवा निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परतावल में पंपसेट की दुकान उनके भाई उमेश सिंह के नाम से संचालित होती है। बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे उनके भाई किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए थे। भाई की नामौजूदगी में वह दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी बीच वह दुकान से थोड़ी दूर पेशाब करने चले गए।
विज्ञापन

वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि एक युवक दुकान के अंदर छिपने की कोशिश कर रहा है। शक होने पर जब उन्होंने दुकान के काउंटर की जांच की तो उसमें रखे छह हजार रुपये नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच उनके भाई उमेश सिंह भी वहां आ गए।
तहरीर के अनुसार पकड़ से भागने की कोशिश में युवक गिर गया, जिससे उसे हल्की चोटें भी आईं। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम वारिस निवासी पकड़ी विशुनपुर, थाना घुघली बताया। इसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसे श्यामदेउरवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें