फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस के मशाल जुलूस में युवक झुलसा

Sun, 14 Jan 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सक्सेना चौक पर कांग्रेस के मशाल जुलूस के दौरान झुलसा युवक का चेहरा।
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौक पर कांग्रेस के जुलूस में एक युवक झुलसा गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने उसे जुलूस से हटा दिया। रविवार को चौराहे से कांग्रेस का मशाल जुलूस निकल रहा था। कार्यकर्ता मशाल लेकर आगे बढ़ रहे थे। तभी एक युवक मशाल जलाने के लिए मिट्टी का तेल गिराया तो उसे मुंह पर जलते मशाल का ऊपरी हिस्सा गिर गया। आनन-फानन में उसने कपड़े से बुझाने की कोशिश की। करीब 10 मिनट में उसने मुंह साफ किया तो पता चला की हल्का सा झुलसा है। यह देकर कार्यकर्ताओं ने उसे जुलूस से दूर कर दिया। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि युवक को कुछ हुआ नहीं है। गलती से ऐसा हो गया था। मशाल जलाने के दौरान पूरी सावधानी बरती गई थी। युवक सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें