पनियरा । थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहास निवासी राम ध्यान वर्मा ने गांव के एक व्यक्ति और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर चुनावी रंजिश में मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तहरीर में राम ध्यान वर्मा ने कहा कि मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे गांव के संजय यादव व उनके कुछ सहयोगी उनके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। मेरे लड़के रामअवतार के मना करने पर पिता-पुत्र को बुरी तरह मारा-पीटा। वे किसी तरह जान बचाकर भागे। मामले में थानाध्यक्ष पनियरा आशीष कुमार सिंह ने संजय यादव व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।