सोनौली। सीमा पर भगवानपुर से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं और इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि मंगलवार की शाम रूपन्देही जिले के रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-दो में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा एवं पुलिस चौकी मैनिहवा की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से भारत से तस्करी कर नेपाल लाए गए डायजेपॉम इंजेक्शन आईपी-दो 135 एंपुल, बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी-दो 135 एंपुल और फेनरगन के 135 एंपुल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-1 के हनुमानगढ़िया निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई। उसके खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।