महराजगंज। निचलौल पुलिस सोमवार को नशीली दवा के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
निचलौल थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस टीम निचलौल झुलनीपुर नहर मार्ग पर वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार नहर पुल की ओर से आ पहुंचा। जिसे संदिग्ध होने पर तलाशी ली। जिस दौरान युवक के पास से 1200 नशीला कैप्सूल बरामद हुआ। युवक ने पुलिस के पूछताछ में अपना नाम गोलू चौहान निवासी बरगदवा बताया। संवाद