फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में कपड़े की खेप बरामद, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल के रूपनदेही जिले कि पुलिस ने रविवार की रात बिथरी गांव के पास छापा मार कर 140 लेडीज सूट व 110 पैकेट बनियान बरामद किया है। एक बाइक के साथ दो युवकों को भी नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान विजय राजभर निवासी कोटही माई गांव पालिका वार्ड तीन व संता कुमार निवासी गैड़हवा गांव पालिका वार्ड सात जिला रूपनदेही के रूप में हुई है। पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह कपड़ों को नौतनवां कस्बे के ठूठीबारी चौराहा और अस्पताल चौराहा के दो गोदामों से उठाते थे। फिर उन्हें सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथलिया उर्फ बरगदही व खनुआ गांव के पास से रात में नेपाल पहुंचा देते थे। नेपाल पुलिस अधीक्षक पीसी चरन रेशमी का कहना है कि बरामद तस्करी के कपड़ों व मोटरसाइकिल को अग्रिम कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें