फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीली दवा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। पडियाताल मंदिर के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरगदवां के एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे मुखबिर से पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बरगदवां थाना क्षेत्र के पडियाताल मंदिर के पास एक युवक भारी मात्रा में नशीली दवाएं लेकर नेपाल जाने वाला है। टीम ने मौके पर घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 60 शीशी डायजापाम इन्जेक्शन, 59 शीशी बुप्रेनारफीन इन्जेक्शन, 60 शीशी पेरानगन इन्जेक्शन, 2366 प्रोक्सीको इस्पास टैबलेट, 62 पत्ता स्पैस्मो-प्रोक्सीवोन प्लस, 10 पत्ता नाईट्रावेट और 37 शीशी आनरेक्स कफ सीरप, एक अदद रीयल मी कम्पनी का एक मोबाइल और जामा तलाशी में 280 रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान बरगदवां निवासी आशीष चौधरी के रूप में हुई है। बरगदवां थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए युवक आशीष चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें