फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 पेटी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 12 पेटी नेपाली शराब के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का शुक्रवार को चालान कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी टीम के साथ रात में गश्त की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि झुलनीपुर एसएसबी बीओपी के पीछे पगडंडी के रास्ते से नेपाली शराब तस्करी कर भारत लाई जा रही है। एसएसबी जवानों के साथ मिलकर पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें