फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीली दवा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल ले जाई गई नशीली दवा के साथ नेपाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नेपाल पश्चिम नवलपरासी के रामग्राम नगरपालिका दो दुर्गाटोल में नेपाल पुलिस मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर अवैध नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। नवलपरासी सूचना अधिकारी डीएसपी वीर दत्त पंत ने बताया कि नेपाल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रामग्राम नगरपालिका-2 दुर्गाटोल में अवैध तरीके से नशीली दवाओं का धंधा हो रहा है। सूचना का संज्ञान में लेते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से ऑनरेक्स सिरप 107, नाइट्राजापाम 603 टैबलेट, प्रॉक्सीको स्पास 3942 टैबलेट के साथ सारुक कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें