फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 बोतल नेपाली शराब के साथ युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव झिंगटी से शनिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक के पास से 16 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती चौकी सेवतरी अंतर्गत झिंगटी के पास मुखबिर की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने नेपाली शराब के साथ आरोपी युवक को पकड़ा और थाने पर ले गए। आरोपी युवक अवधेश मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या निवासी झिंगटी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया। सेवतरी चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि 16 बोतल नेपाली शराब के साथ आरोपी युवक को कस्टम कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें