फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी कैंप को उड़ाने का बनाया एआई वीडियो: चुनौती देते हुए लिखा- अब करो काॅपी; संयुक्त टीमों ने आरोपी को पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 01:36 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

परसामलिक पुलिस और एसएसबी के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद युवक की शिनाख्त कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसबी कैंप को उड़ाने का बनाया एआई वीडियो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय पुलिस ने बुधवार को फैयाज अहमद नामक एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। युवक ने थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी कैंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक और सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल किया था।
विज्ञापन


वॉयरल वीडियो में युवक को संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान को वीडियो एडिटिंग के जरिए बम से उड़ाते हुए दिखाया गया है। वॉयरल हो रहे मात्र 9 सेकेंड के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक एक हरे-भरे खेत में खड़ा होकर पहले कैमरे की तरफ देखता है। फिर उंगली से इशारा करता है और देखते ही देखते उसके पीछे स्थित एसएसबी कैंप पर एक भीषण बम धमाका व आग का गुबार एडिटेड इफेक्ट्स के जरिए प्रकट हो जाता है। वीडियो में बड़े अक्षरों में चुनौती भरे लहजे में "अब करो काॅपी" भी लिखा हुआ है।

पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई सुरक्षा एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात अति संवेदनशील एसएसबी कैंप को निशाना बनाकर इस तरह का फर्जी व भ्रामक वीडियो सार्वजनिक करने के बाद स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई। मामला परसामलिक पुलिस और एसएसबी के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद युवक की शिनाख्त कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एसएसबी कैम्प को उड़ानें को पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में न्यायालय चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें