फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार मेला और कैंपस से युवाओं को मिल रहा है रोजगार

Fri, 20 Sep 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला सेवा योजन कार्यालय रोजगार मेला और कैंपस के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने में जुटा है। इस वित्तीय वर्ष में 14 रोजगार मेलों के माध्यम से 1,111 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसी माह फरेंदा में आयोजित कैंपस सेलेक्शन में सात कंपनियों ने 348 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया।
विज्ञापन


जिला सेवा योजन कार्यालय के मुताबिक जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 26 रोजगार मेला आयोजित करने का लक्ष्य शासन से मिला है। जिसके सपेक्ष विभाग ने अब तक 14 रोजगार मेला आयोजित कर 1,111 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। विभाग का ध्यान रोजगार मेला के अलावा कैंपस सेलेक्शन आयोजित कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की तरफ भी है। जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक कैंपस सेलेक्शन के लिए 20 कालेजों को सूचीबद्ध किया गया है। रोजगार संगम पोर्टल पर कैंपस सेलेक्शन के लिए दो सौ से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कैंपस सेलेक्शन में शामिल होने के लिए युवाओं को विभाग के नए पोर्टल httr.rojgarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होना जरूरी है।

इस वित्तीय वर्ष में 26 रोजगार मेलों का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष 14 आयोजित किए जा चुके हैं। इन मेलों में आने वाले 1,111 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा विभाग कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईशान प्रकाश, जिला सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें